उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

खीरी पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत बालिकाओं और महिलाओं को किया जागरूक

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय

खीरी, 28 सितंबर 2025:

पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों पर गठित महिला सुरक्षा दल ने आज मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया।

इस अभियान के दौरान स्कूल, कॉलेज और बाजारों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बालिकाओं को उनके अधिकारों, हेल्पलाइन नंबरों और शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। पम्पलेट वितरित कर उन्हें साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, गुड टच-बैड टच और अन्य कानूनी प्रावधानों के बारे में विस्तार से बताया गया।

महिला सुरक्षा दल ने महिलाओं और बालिकाओं को थानों पर नवस्थापित मिशन शक्ति केंद्र के कार्य, उद्देश्यों और उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर जैसे कि वूमेन पॉवर लाइन (1090), पुलिस आपातकालीन सेवा (112), एम्बुलेंस (108), चाइल्डलाइन (1098), महिला हेल्पलाइन (181), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) और साइबर हेल्पलाइन (1930) के उपयोग के बारे में जागरूक किया गया।

पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं के साथ जुड़कर उन्हें सशक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना पुलिस की प्राथमिकता है। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Dr Sanjay Kumar Pandey

State Head Uttar Pradesh Mobile number -73763 26175

Related Articles

Back to top button