अपराधब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी पुलिस की ऐतिहासिक उपलब्धि – “मेरी पुलिस, मेरा अभिमान” अभियान में बरामद हुए 110 मोबाइल, जनता के चेहरों पर लौटी मुस्कान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी से खबर।

भिवाड़ी पुलिस की ऐतिहासिक उपलब्धि – “मेरी पुलिस, मेरा अभिमान” अभियान में बरामद हुए 110 मोबाइल, जनता के चेहरों पर लौटी मुस्कान।

भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक प्रशांत किरण के नेतृत्व में पुलिस जिला भिवाड़ी ने एक बार फिर जनता का विश्वास जीतते हुए साबित कर दिया है कि “मेरी पुलिस, मेरा अभिमान” नारा केवल स्लोगन नहीं बल्कि जमीनी हकीकत है।

महानिरीक्षक पुलिस जयपुर रेंज के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी अतुल साहू के सुपरविजन में, थानाधिकारी जयसिंह के नेतृत्व में गठित विशेष साइबर टीम ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामदगी में अद्भुत सफलता अर्जित की। टीम ने मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों से तकनीकी सूचना एकत्र कर राजस्थान के विभिन्न जिलों सहित हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर से कुल 110 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है।

बरामद मोबाइलों को 26 सितंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उनके असली मालिकों को सुपुर्द किया गया। मोबाइल पाकर मालिकों के चेहरों पर जो खुशी और संतोष झलका, वह भिवाड़ी पुलिस की मेहनत और प्रतिबद्धता का सबसे बड़ा प्रमाण है।

एसपी प्रशांत किरण ने बताया कि यह सफलता ceir पोर्टल से प्राप्त डाटा और उसकी गहन तकनीकी विश्लेषण का परिणाम है। उन्होंने साथ ही आमजन से साइबर अपराधों की सूचना राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर 1930 या जिला भिवाड़ी की विशेष हेल्पलाइन 8764874334 पर तत्काल देने की अपील की।

भिवाड़ी पुलिस ने सभी थानों में साइबर हेल्पडेस्क भी स्थापित किए हैं ताकि नागरिकों को त्वरित सहायता मिल सके। साथ ही लोगों को यह भी जानकारी दी गई कि कोई भी व्यक्ति अपना मोबाइल गुम होने की स्थिति में स्वयं राजस्थान पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट अथवा ceir पोर्टल पर रिपोर्ट दर्ज कर ब्लॉकिंग की सुविधा प्राप्त कर सकता है।

भिवाड़ी पुलिस की यह उपलब्धि न केवल जनता की सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करती है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि तकनीकी और मानव संसाधन का बेहतर समन्वय कर पुलिस हर चुनौती का समाधान कर सकती है।

जनता का एक ही स्वर – “धन्यवाद भिवाड़ी पुलिस, आप ही हैं हमारा सच्चा अभिमान।”

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button