देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

लायंस क्लब भिवाड़ी ने इंजीनियर डे पर इंजीनियर्स का किया सम्मान

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी में डॉ विश्वेश्वरैया के जन्मदिन के अवसर पर लायंस क्लब भिवाड़ी ने इंजीनियर का सम्मान किया।भिवाड़ी नगर के लगभग 50 इंजीनियर को साफ़ा पहनाकर स्वागत किया तथा उन्हें प्रमाण पत्र प्रदान किया। लायंस क्लब भिवाड़ी से ज़ोन चेयरपर्सन एस के त्यागी ने बताया कि इंजीनियर डे पर हमारे जोन के सभी क्लब इंजीनियर की सेवाओं को याद करते हुए उनके सम्मान में इस प्रकार का आयोजन करते है, जिससे सभी की हौसला अफजाई होती है तथा बेहतरीन कार्य देखने को मिलते हैं। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब भिवाड़ी के अध्यक्ष लायन मृन्तुन्जय पांडेय, सचिव लायन संजय सैनी, कोषाध्यक्ष लायन संजीव राजपूत, लायन सावित्री गौतम, लायन के आर मनोज, लायन शशिभूषण वशिष्ठ, लायन विनय गुप्ता, लायन बी सी अस्थाना एवं अन्य लायन साथी उपस्थित रहे।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button