ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान

भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन चुनाव : चौधरी जसवीर सिंह राणा ने दर्ज की शानदार जीत

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 15 सितंबर : भिवाड़ी मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (BMA) चुनाव में उद्योगपतियों का जोश देखने को मिला। मतदान समाप्ति तक कुल 1351 वोट पड़े, जिनमें से 2 वोट निरस्त हो गए। इस प्रकार कुल 1349 वोट मान्य घोषित किए गए।

नतीजों में चौधरी जसवीर सिंह राणा ने 829 वोट हासिल कर भारी बहुमत से जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी मनोज जैन को 464 वोट मिले, जबकि डीवीएस राघव को 56 वोटों पर संतोष करना पड़ा।

चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में सम्पन्न हुई। उद्योग जगत ने इसे ऐतिहासिक चुनाव करार दिया। परिणाम घोषित होने के बाद राणा के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने अपने नेता को फूल-मालाओं से लादकर विजय जुलूस निकाला और मिठाइयाँ बाँटकर उत्सव का माहौल बनाया।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button