देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम पर विहिप ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

*विश्व हिन्दू परिषद बीकानेर महानगर* 11/9/2025

विश्वहिंदूपरिषद बीकानेर महानगर की संपूर्ण कार्यकारिणी ने आज विभाग मंत्री श्री विनोद सेन के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंच कर अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री रामावतार कुमावत एवं पुलिस अधीक्षक श्री कावेंद्र सागर के समक्ष विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2025 पर माननीय मुख्यमंत्री एवं उनकी सरकार के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया ।

इस अवसर पर महंत श्री वसुंधरा नंदन जी ने बताया कि

धर्म, संस्कृति और देश की रक्षा के लिए राजस्थान के संघर्ष का इतिहास स्वर्णिम अक्षरों में अंकित है। यह पावन धरती दुर्भाग्य से लंबे समय से अवैध धर्मांतरण और लव जिहाद के षडयंत्रों से त्रस्त है। स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद इन षड्यंत्रों पर अंकुश लगना चाहिए था राजस्थान की धर्म पारायण जनता इससे पीड़ित थी। राजस्थान का धर्म प्रेमी समाज विभिन्न सरकारों से बार-बार इन षडयंत्रों पर रोक लगाने के लिए प्रभावी कानून बनाने की मांग करता रहा है, लेकिन वे वोट बैंक से प्रेरित घृणित राजनीति के चलते इन राष्ट्र विरोधी षडयंत्रों पर रोक लगाने की जगह इनको प्रश्रय देते रहे।

मुरली मनोहर धोरा के महंत श्री श्याम सुंदर जी ने बताया कि,

एक लोकप्रिय जन प्रतिनिधि और कुशल प्रशासक होने के नाते माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस समस्या की भीषणता को समझा और जन भावनाओं और कानून व्यवस्थाओं की संवेदनशीलता को समझते हुए विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2025 बनाया।

विहिप महानगर अध्यक्ष श्री विजय कोचर ने इसके लिए समस्त राजस्थान की जनता की तरफ से मुख्यमंत्री का अभिनंदन ज्ञापित किया और विश्वास व्यक्त किया कि राजस्थान को मानवता के विरुद्ध इस सबसे बड़े अपराध से मुक्ति मिलेगी ।

विहिप के महानगर मंत्री श्री राजेंद्र सोनी ने महानगर कार्यकारणी के सदस्यों के साथ आतिशबाजी करके नए कानून पर प्रसन्नता व्यक्त की ।

धन्यवाद ज्ञापित करने वालो में महानगर संरक्षक अशोक परिहार, चेतन सिंह पंवार,हरिकिशन जी,आनंद गुप्ता,बजरंग तंवर, एडवोकेट शिवशंकर, सालग राम गहलोत, अशोक सेन, शिव उपाध्याय,निखिल मारू सहित अनेक समाज के बंधु उपस्थित रहे ।

चेतन सिंह पंवार प्रान्त मीडिया बीकानेर

विजय कोचर महानगर अध्यक्ष विहिप बीकानेर

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button