अपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
देवेंद्रनगर बना चोरों का आशियाना फिर हुई एक मोटर साइकिल चोरी

लोकेशन=देवेंद्रनगर। मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
*देवेंद्रनगर बना चोरों का आशियाना फिर हुई एक मोटर साइकिल चोरी*
विगत कुछ वर्षों से देवेंद्रनगर में चोरी की वारदात बढ़ती जा रही है जिसमें रेकी करके पैसे लेकर फरार होना दुकानों की पेटी लेकर भागना जैसी वारदात आम बात हो गई ऐसी ही मोटर साइकिल चोरी होना आम बात हो गई ।
इसीक्रम में आज सुबह जायसवाल मोटर्स हीरो एजेंसी से मोटर साइकिल चोरी हो गई जो कि चोरी करता हुआ शख्स कैमरे में दिखाई दे रहा है जो पैदल ही लेकर जा रहा है।हाईवे में कैमरे लगे हुए है।जिसकी निगरानी 24 घंटे होने से किसी भी प्रकार का अपराध होने पर तुरंत कार्यवाही की जा सकती है।अब देखना यह है कि शख्स की पहचान कर चोरी की मोटर साइकिल कब तक बरामद की जाती है।

Subscribe to my channel


