अपराधजम्मू कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़
सांबा के सुम्ब गाँव में पत्रकार पर हमला, सुरक्षा पर उठे सवाल

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
सांबा, 31 अगस्त 2025।
सांबा जिले के सुम्ब गाँव में पत्रकार पंकज शर्मा पर कुछ युवकों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, घटना के समय पंकज शर्मा पर अचानक हमला किया गया, जिसमें वह खून से लथपथ हो गए और उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन किसी ने सहायता नहीं की।
इस घटना से पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आमतौर पर समाज की आवाज़ उठाने वाले पत्रकार ही जब सुरक्षित नहीं हैं, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर भी प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हमला सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं बल्कि सच दिखाने और सच बोलने की ताक़त पर हमला है। मामले को लेकर स्थानीय पत्रकारों और आम नागरिकों में आक्रोश है।
पत्रकारों का कहना है कि प्रशासन को इस घटना को गंभीरता से लेना चाहिए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Subscribe to my channel


