उत्तर प्रदेशखेलबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
अक्टूबर में दिव्यांग बच्चों हेतु विशेष खेल प्रतियोगिता का आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 30 अगस्त 2025।
निदेशालय, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार अक्टूबर माह में दिव्यांग बच्चों हेतु विशेष खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में बच्चों की प्रतिभा और उत्साह को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न खेलों का आयोजन होगा।
प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़, व्हीलचेयर रेस, ट्राइसाइकिल रेस, गोला फेंक, भाला फेंक, लम्बी कूद, ऊँची कूद, रस्साकशी, म्यूज़िकल चेयर्स, डिस्कस थ्रो, जूडो-कराटे, हैण्डबाल, योगासन, शतरंज, कबड्डी, क्रिकेट, खो-खो, बैडमिन्टन, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन, तीरंदाजी सहित कई खेलों को शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त प्रतिभागी टीमें अपनी इच्छा अनुसार अन्य खेलों में भी भाग ले सकेंगी।
जो दिव्यांगजन खेलों में प्रतिभाग करना चाहते हैं, वे अपना नाम जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, कक्ष संख्या 14, विकास भवन बस्ती में दर्ज करा सकते हैं। प्रतिभागियों की सूची 10 सितंबर 2025 तक अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया है।
जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को खेलकूद के माध्यम से आत्मविश्वास और नई ऊर्जा प्रदान करना है।
Subscribe to my channel

