अपराधपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
पन्ना पुलिस द्वारा बैंकों के बाहर रेकी कर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार
लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
*पन्ना पुलिस द्वारा बैंकों के बाहर रेकी कर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के तीन शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार*
इस गिरोह ने देवेन्द्रनगर थाना क्षेत्र से ₹2.40 लाख एवं अमानगंज थाना क्षेत्र से ₹40 हजार की चोरी की घटना को दिया था अंजाम।
आरोपियों द्वारा बैंक के बाहर पहले से रैकी की जाती है। जैसे ही कोई व्यक्ति बैंक से नकद राशि निकालकर मोटर साइकिल से निकलता है,आरोपी उसका पीछा करना शुरू कर देते हैं। रास्ते में यदि संबंधित व्यक्ति किसी कार्य हेतु, जैसे कुछ सामान खरीदने, व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए अन्य कारणों से रुकता है,तो आरोपी मौके का फायदा उठाकर उसकी गाड़ी की डिग्गी या अन्य स्थान पर रखी नकद राशि चोरी कर फरार हो जाते थे।लेकिन पुलिस की तत्परता और और मजबूत सूचनातंत्र ने इस गिरोह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की ।
वीओ 1-पुलिस का कहना है कि यह गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और अलग-अलग राज्यों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। लगातार बढ़ रही घटनाओं के बाद पन्ना पुलिस ने विशेष टीम गठित की और आखिरकार आरोपियों को धर दबोचने में सफलता पाई।
बाइट-साई0 कृष्ण एस0 थौटा एस0पी0 पन्ना
वीओ 1-फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है… और इस गिरफ्तारी से इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।और रिमांड बढ़ाकर और भी वारदातों की जानकारी मिल सकती है


Subscribe to my channel


