अपराधउत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

विधवा ने ग्राम प्रधान पर लगाया पति से जमीन लिखवाकर हत्या करा देने का आरोप

डीएम से लगाया न्याय की गुहारः तीन बेटियों, एक बेटे के साथ पहुंची थी मीरा ग्राम प्रधान ने कहा आरोप बेबुनियाद, उसने पैसा देकर जमीन खरीदा

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। बुधवार को कलवारी थाना क्षेत्र की बैडारी मुस्तहकम निवासिनी मीरा देवी पत्नी स्वर्गीय धु्रव चन्द्र अपने तीन बेटियों और एक बेटे के साथ डी.एम. कार्यालय पहुंची और डीएम के साथ एसपी को भी पत्र देकर न्याय की गुहार लगाया। पति के चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि मीरा देवी 12 साल के बेटे विपिन जिसके हाथ में पिता को चिता देने के बाद कुल्हाडी थी इन्साफ की गुहार लगाने आ गयी। विधवा मीरा देवी ने पत्र में कहा है कि ग्राम प्रधान अभिषेक कुमार ने उसके पति को दारू पिलाकर जमीन लिखवा लिया और 20 अगस्त को धु्रवचन्द्र को इतनी शराब पिलाई गई कि वह मरणासन्न हो गया। ग्राम प्रधान धु्रवचन्द्र को मरणासन्न छोड़कर चले गये। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान धु्रवचन्द्र की मौत हो गयी।

पत्र में धु्रवचन्द्र की विधवा मीरा ने कहा है कि ग्राम प्रधान अभिषेक कुमार उनकी सम्पत्ति को हड़प लेना चाहते हैं। वैडारी मुस्तहकम में उसकी छोटी सी दूकान है जिससे परिवार की जीविका किसी तरह से चलती है। ग्राम प्रधान अभिषेक कुमार ने 27-12-2024 को धु्रवचन्द्र से नुमाइसी वैनामा लिखा लिया है जिसका कोई कानूनी वजूद नहीं है। जो पैसा देना दस्तावेज में दिखाया गया है उसने धु्रवचन्द्र से उसे वापस ले लिया। ग्राम प्रधान अभिषेक कुमार ने उसकी दूकान पर जबरिया कब्जा कर लेना चाहते हैं। उसने डीएम से मामले की जांच, दोषी पर कार्यवाही की मांग किया है।

इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान अभिषेक कुमार का कहना है कि मीरा द्वारा लगाये गये आरोप निराधार है। ग्राम प्रधानी का चुनाव नजदीक आने के कारण उसके विरूद्ध साजिश की जा रही है। उसने 8 लाख रूपया दिया है जिसमें कुछ नकद और बाकी बैंक खाते में दिया गया है। जांच से इसका सच सामने आ जायेगा।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button