बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
भाजपा ने “सेवा पखवाड़ा” हेतु संयोजक व सह संयोजक नियुक्त किए
बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 21 अगस्त 2025।
शहर भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने सेवा संगठन और संकल्प के तहत मनाए जाने वाले “सेवा पखवाड़ा” के लिए संयोजक और सह संयोजक की घोषणा की।
भाजपा जिला मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला को सेवा पखवाड़ा का संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं सह संयोजक की जिम्मेदारी जिला कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल और जिला सोशल मीडिया सह संयोजक मंजूषा भास्कर को सौंपी गई है।
शहर भाजपा द्वारा आयोजित इस सेवा पखवाड़ा के दौरान रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, सांसद खेलकूद प्रतियोगिता, पौधरोपण सहित कई सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।
👉 इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना को मजबूत करना है।

Subscribe to my channel


