अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
कोलायत पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 38 किलो 440 ग्राम डोडा पोस्त सहित तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर।
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोलायत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बोलेरो कैंपर से 38 किलो 440 ग्राम डोडा पोस्त जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, बीकानेर रेंज आईजी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के नेतृत्व और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कैलाश सिंह सांधु व वृताधिकारी कोलायत संग्राम सिंह आरपीएस की देखरेख में टीम ने कार्रवाई की।
19 अगस्त 2025 को रोही चकविजयसिंहपुरा क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस ने संदिग्ध बोलेरो कैंपर (नंबर RJ 07 GE 1129) का पीछा कर उसे रोका। तलाशी लेने पर वाहन से डोडा पोस्त से भरे थैले बरामद हुए, जिनका कुल वजन 38.440 किलोग्राम पाया गया।
पुलिस ने मौके से आरोपी देवीलाल पुत्र बनवारीलाल बिश्नोई (उम्र 39 वर्ष), निवासी चकविजयसिंहपुरा, थाना कोलायत को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच थाना गजनेर प्रभारी चन्द्रजीत सिंह द्वारा की जा रही है।
पुलिस टीम
इस कार्रवाई में लखवीर सिंह (थानाधिकारी कोलायत), लक्ष्मणराम (सउनि.), पुष्पेन्द्र सिंह (कानि.), कैलाश (कानि.), मनोज (कानि.), सुरजाराम (डीआर कानि.) सहित डीएसटी शाखा जिला बीकानेर के रामकण आचार्य, महावीर हद, लखवीन्द्र सिंह, गणेश व राजेंद्र ने विशेष भूमिका निभाई।
Subscribe to my channel


