बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य
कृष्णा रक्तदान सेवा समिति ने किया 9 यूनिट रक्तदान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
कृष्णा सेवा संस्थान की शाखा कृष्णा रक्तदान सेवा समिति द्वारा रक्तदान को लेकर निरंतर सेवाएं दी जा रही है। रक्तदान समिति के प्रभारी मांगीलाल खत्री ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे के निर्देशन में सेवा के अनेक प्रकल्प में सेवा करने के साथ साथ रक्तदान में भी हमारी समिति द्वारा प्रतिदिन रक्तदाताओं को प्रेरित करके रक्तदान करवाया जा रहा है जिसमें समिति अध्यक्ष गोपाल सेन, उपाध्यक्ष कमलेश वैष्णव, गोपाराम माली सहित सदस्य अपना सहयोग करते है विगत दिनों समिति द्वारा 9 यूनिट रक्तदान करवाया गया है।
कृष्णा रक्तदान सेवा समिति अध्यक्ष गोपाल सेन ने बताया कि विगत दिनों उपाध्यक्ष कमलेश वैष्णव ने स्वंय 13 वी बार रक्तदान किया इसके साथ सूरज सेन,अजय बोराणा, विवेक कच्छवाह, नरपत माली,गणपत प्रजापत सहित सदस्यों ने अपना अमूल्य रक्तदान मरीजों को अर्पित किया।
रक्तदान एक ऐसी सेवा है जिसका कोई विकल्प नहीं है रक्तदान करने के लिए एक इंसान को इंसान की मदद करने के लिए आगे आना होगा अन्यथा मरीज की जन जोखिम में आ सकती है।
संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान प्रत्येक जरूरतमंद की हर प्रकार से सेवा कर रही है अभी संस्थान द्वारा निशुल्क राशन सामग्री के किट वितरण,वृक्षारोपण सहित अनेक कार्य संचालित किए जा रहे है।

Subscribe to my channel


