देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्रावण मास महा अनुष्ठान: 125000 रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग पर चल रहा महा रुद्राभिषेक

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 2 अगस्त 2025
श्रावण मास के पावन अवसर पर आज श्रावण के तीसरे शनिवार को श्री कृष्णा सेवा संस्थान, बालोतरा द्वारा आयोजित श्रावण मास महा अनुष्ठान का 18वां दिन अत्यंत भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया गया। प्रातःकाल से ही 1,25,000 से अधिक रुद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग पर महा रुद्राभिषेक संपन्न हुआ।
यह अनुष्ठान परम पूज्य श्री यति कृष्णानंदगिरि जी महाराज एवं आचार्य श्री मनोजकृष्ण जी के सान्निध्य में विद्वान पंडितों की टोली द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत किया जा रहा है। निरंतर जलधारा से अभिषेक और श्रद्धालुओं द्वारा की गई पूजा-अर्चना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
आज के आयोजन में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे —
श्री धर्मेंद्र जी दवे
श्री पारसमल जी भंडारी
श्री घनश्याम सिंह जी राजपुरोहित
श्री आनंद जी देव
श्री गौतम जी चौपड़ा
श्री सीताराम जी माली (नगर उपाध्यक्ष, भाजपा)
श्री चुनीलाल जी घांची सपत्नीक
श्री देवराम जी सपत्नीक
श्री तन सिंह राजपुरोहित सराणा सपत्नीक
श्री सीताराम जी माली
सभी श्रद्धालुओं ने रुद्राक्ष शिवलिंग की पूजा, आरती एवं अभिषेक कर विश्व शांति, जनकल्याण एवं सनातन धर्म की रक्षा हेतु भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की। “हर हर महादेव” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
इस अवसर पर
श्री स्वामी यति कृष्णानंद गिरी जी महाराज
श्री लक्ष्मीनारायण जी पुंगलिया
श्री सुभाष जी जोशी
श्री मांगीलाल जी चंडक
श्री पुष्पराज मानधना
ने श्री कृष्णा सेवा संस्थान के द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों की सराहना करते हुए सभी सेवाभावी सदस्यों को साधुवाद एवं शुभकामनाएं दीं।
🔱 हर हर महादेव 🔱
📿 श्रद्धा, सेवा और समर्पण का अनुपम उदाहरण बना यह अनुष्ठान पूरे क्षेत्र में आस्था का केंद्र बन चुका है।
Subscribe to my channel


