देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर लगाए जा रहे बिल्व पत्र के पौधे 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए बिल्व पत्र को पौधे लगाए जा रहे है।

संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे ने बताया कि सावन सोमवार के पावन अवसर पर संस्थान द्वारा आंकड़ेश्वर महादेव मंदिर,धोरा नाड़ी महादेव मंदिर में पूजा अर्चना व भगवान शिव का अभिषेक किया गया व शिव मंदिरो में हर सोमवार की तरह इस बार भी भगवान शिव के अति प्रिय बिल्व पत्र का पौधारोपण किया गया।

दवे ने कहा कि एक समय था जब शिव मंदिर में बिल्व पत्र के पौधे कहीं नजर नहीं आते थे लेकिन कृष्णा सेवा संस्थान की पहल से आज लगभग सभी मंदिर में बिल्व पत्र के पौधे पनप रहे है संस्थान द्वारा पिछले चार वर्षो से हर सोमवार को अलग अलग शिव मंदिर में बिल्व पत्र के पौधे लगाए जा रहे है ताकि शिव भक्त आसानी से भगवान शिव के चरणों में बिल्व पत्र को अर्पण कर उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सके।

इस अवसर पर गौतम चौपड़ा, आनंद दवे, राजेंद्र माली,नरसिंह सोलंकी, नितेश निम्बार्क सहित सदस्य व भक्त गण उपस्थित रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button