देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पचपदरा में रामदेवरा यात्रियों के लिए राम रसोड़े का शुभारंभ

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा । पचपदरा के पाटोदी रोड स्थित बाबा रामदेव मंदिर परिसर में रामदेवरा जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं के लिए ‘राम रसोड़ा’ का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। इस सेवा का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक अरुण चौधरी ने फीता काटकर किया। यह रसोड़ा हर वर्ष रामदेवरा यात्रा के दौरान पैदल यात्रियों को नि:शुल्क भोजन एवं जल सेवा उपलब्ध कराने के लिए शुरू किया जाता है।
इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदन राज चौपड़ा, ग्राम पंचायत प्रशासक पूजा राठौड़, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राकेश चौपड़ा, भाजपा नेता अमित सिंह राठौड़, नरेश चौपड़ा और हिरालाल कांकरिया उपस्थित रहे। सभी ने इस पुण्य सेवा की सराहना की और इसे जनसेवा का उत्तम उदाहरण बताया। श्रद्धालुओं में इस सेवा को लेकर उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि रसोड़ा यात्रा पूर्ण होने तक नियमित रूप से संचालित किया जाएगा।

Subscribe to my channel


