देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रूद्राभिषेक व सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र-जाप कार्यक्रम में उमडा़ श्रद्धा का सैलाब

रूद्राभिषेक व सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप विशेष अनुष्ठान में उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास के साथ बढ़-चढकर भाग ले रहे हैं भोलेनाथ के उपासक पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी ने अभिषेक कर देश में आपसी सौहार्द, भाईचारा-अमनचेन व खुशहाली की कामना की। - संगीतमयी सुंदरकाण्ड कार्यक्रम आज।

 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। समीपवर्ती रामसीन मूंगडा़ गांव स्थित पूर्णदास महाराज की रामकुटिया में चल रहे 25 दिवसीय अनुष्ठान के लिए स्थापित सवा लाख रूद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग पर रूद्राभिषेक एवं सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र-जाप कार्यक्रम के तहत श्रावण मास के तीसरे सोमवार को केन्द्र सरकार के पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी ने अनेक धर्मावलंबियों के साथ पूजा-अर्चना कर देवादिदेव महादेव से आशीर्वाद प्राप्त किया। रामकुटिया में हर रोज अनुष्ठान के दौरान विद्वान पंडितों के मंत्रोचार विधि-विधानपूर्वक करतल ध्वनी, लयबद्ध उच्चारण के साथ रूद्राभिषेक और सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप कार्यक्रम की भव्यता देखते ही बनती है।
भाजपा युवा नेता सुभाष जोशी के बताया कि रामकुटिया में आयोजित हो रहे विशेष अनुष्ठान के तहत श्रावण माह के तीसरे सोमवार को भगवान महादेव दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पडा़। सनातन धर्मावलंबी उत्साह, उमंग व हर्षोल्लास के साथ बढ़-चढ़कर भाग लेने के साथ ही आध्यात्मिक लाभ लेने के लिए उमड़ रहे है। उन्होंने बताया कि 28 जुलाई सोमवार को दोपहर में केन्द्र सरकार के पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी ने यति कृष्णानंदगिरी महाराज के सानिध्य में आचार्य मनोजकृष्ण व विद्वान पंडितों के वैदिक मंत्रोचारण के साथ 14 वे दिन शिव परिवार की पूजा-अर्चना कर देश में आपसी सौहार्द, भाईचारा, खुशहाली व विश्व शांति के लिए भोलेनाथ से प्रार्थना की।
जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की दोपहर में केन्द्रीय पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी ने सवा लाख रूद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग पर अभिषेक कर देवादिदेव महादेव से विश्व कल्याण के साथ ही क्षेत्र में अमन-चैन, भाईचारा व खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कैलाश चौधरी ने संत-महात्माओं को नमन करते हुए आयोजकों को साधुवाद देते हुए बालोतरा जिले में महामृत्युंजय मंत्र-जाप कार्यक्रम जैसे भव्य आयोजन के लिए बधाई दी। चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में पहली बार हो रहे ऐसे धार्मिक अनुष्ठानों से सनातन हिन्दू धर्म के प्रचार-प्रसार को बढा़वा मिलेगा तथा भौतिकता की चकाचौंध में देश में बढ़ती पाश्चात्य संस्कृति पर अंकुश लगेगा। वर्तमान परिपेक्ष में आध्यात्मिकता से भटकती युवा पीढी़ का रुख फिर से पौराणिक रिती-रिवाज की ओर बढे़गा, जिसकी सख्त जरूरत है।

संगीतमयी सुंदरकाण्ड पाठ का आयोजन आजः
रामसीन मूंगडा़ गांव स्थित रामकुटिया परिसर में चल रहे
सवा लाख से अधिक रूद्राक्ष से निर्मित शिवलिंग पर जलाभिषेक व सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र-जाप कार्यक्रम स्थल पर मंगलवार को संगीतमयी सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन रखा गया है।
श्रद्धालू पुष्पराज मानधना ने बताया कि संत पूर्णदास महाराज की रामकुटिया में मंगलमूर्ति सुंदरकाण्ड सेवा समिति की ओर से मंगलवार रात्रि में महामृत्युंजय मंत्र-जाप, महा रुद्राभिषेक व माता बगलामुखी जाप के साथ ही एक दिवस का सुंदरकाण्ड के पाठ का आयोजन रखा है।
मानधना ने बताया कि रूद्राक्ष के शिवलिंग पर अभिषेक करने वाले लेने लाभार्थी परिवारजन जींस, टीशर्ट, पेंट व शर्ट पहनकर नही आएं। इस विशेष अनुष्ठान में शामिल होने वाले निर्धारित पोशाक के तौर पर धोती, कुर्ता व पायजमा ही आएं, यही मान्य है। उन्होंने बताया कि इच्छुक भक्त-भाविक पूजा के निर्धारित गणवेश के अलावा अपनी यथा ईच्छाशक्ति से अनुसार फल-फूल, बिल्वपत्र, पूजन सामग्री, नैवेद्यम (प्रसाद) आदि लेकर आ सकते हैं।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button