उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

दिव्यांगों को योजनाओं की दी गई जानकारी

मानसिक मंदित,सेरेब्रल पाल्सी, ऑटिज्म व बहुदिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों के हितार्थ कार्यक्रम

बस्ती से वेदान्त सिंह की रिपोर्ट

 

बस्ती। बढ़ते कदम योजना का उद्देश्यों दिव्यांगजनों के लिए सामुदायिक जागरूकता और संवेदनशीलता पैदा करना है। जिससे वे समाज की मुख्य धारा से जोड़ा सके। यह बातें डा0 नवीन सिंह ने विवेकानन्द लोक विकास संस्थान बस्ती द्वारा विकास खण्ड सल्टौआ गोपालपुर के ग्राम पंचायत पिटाउट में सोमवार को आयोजित एक गोष्ठी में कही। श्री सिंह ने कहा कि भारत सरकार के नैशनल ट्रस्ट द्वारा मुख्य रूप से चार दिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों के हितार्थ कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। जिसमें मानसिक मंदित, सेरेब्रल पाल्सी, आटिज्म व बहुदिव्यांगता वाले दिव्यांगजनों के हितार्थ कई कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। जरूरत है कि हम सब लोग इन योजनाओं की जानकारी को लोगो तक पहुंचे उन्होनें कहा कि हम सभी लोगो को दिव्यांगजनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिएं सरकारी योजनाओं से जोड़ने व उन्हें प्यार व भाईचारा बढ़ानें की जरूरत है।

Advertisement

  विशिष्ट अतिथि बुहस्पति कुमार पाण्डेय ने बढ़ते कदम कार्यक्रम के बारें में विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि नैशनल ट्रस्ट दिव्यांगजनों और उनके परिवारों की क्षमता विकास बढ़ानें के साथ- साथ विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है। जिससे दिव्यांगजनों का सामाजिक- आर्थिक विकास के साथ स्वावलम्बी बन सके।

आयोजक संस्था के सचिव राधेष्याम चौधरी दी नैशनल ट्रस्ट द्वारा संचालित विथिन्न योजनाओं ं दिशा, विकास, दिशा सह विकास योजना, समर्थ, घरौंदा, समर्थ सह घरौंदा योजना, निरामया स्वास्थ्य बीमा योजना की जानकारी दिया। बालकेश चौधरी ने नैशनल ट्रस्ट की चरो दिव्यांगता वाले लोगो के लिएं लीगल गार्जियनशिप योजना की जानकारी दिया। कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान रबिन्द्र कुमार चौधरी ने किया। इस अवसर पर नेशनल ट्रस्ट भारत सरकार व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दिव्यांगजनों हेतु संचालित समस्त योजनाओ की एक पुस्तिका का वितरण किया गया। ंकार्यक्रम में भगवान सिंह, डा0 अकबाल अहमद, राजेन्द्र प्रसाद, राम प्रसाद चौधरी, राजितराम, फूलचन्द्र, जोगेन्द्र प्रसाद, हनुमान लाल श्रीवास्तव, सुरेन्द्र कुमार, सत्यप्रकाश, रामधन वर्मा, जीतनरायन सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button