
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
नारनौल 16 मार्च। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआइई) ने आधार कार्ड में आगामी 14 जून 2023 तक मुफ्त ऑनलाइन अपडेशन की सुविधा मुहैया की है।
इस दौरान आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए निवासियों का किसी प्रकार का शुल्क नहीं लगेगा।
उपायुक्त डॉ जयकृष्ण आभीर ने जिला के नागरिकों से इस मुफ्त अवसर का लाभ उठाने और अपने आधार को अपडेट रखने की अपील की है। साथ ही निवासियों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की अपील की है।
डीसी ने बताया कि जिन नागरिकों ने पिछले 8-10 वर्षों में अपना आधार अपडेट नहीं किया है, उन्हें अपनी पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
उन्होंने बताया कि इस सेवा के लिए आधार सेवा केंद्र पर 50 रुपये देकर लाभ उठाया जा सकता है। यह निवासियों के लिए काफी राहत की बात यह है कि यूआईडीएआई ने 3 महीने की सीमित अवधि के लिए ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेट सेवा के लिए शुल्क माफ कर दिया है।
उन्होंने बताया कि आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ myAadhaar पोर्टल (myaadhaar.uidai.gov.in) और mAadhaar ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है, जहां पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है। ऐसे में वे सभी नागरिक जिन्होंने अपना आधार कार्ड पिछले 8 या 10 साल से अपडेट नहीं करवाया है वह अपना आधार कार्ड अपडेट जरूर करवाएं। विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। ऐसे में किसी भी प्रकार की परेशानी से बचने के लिए नागरिक जल्द से जल्द अपने आधार कार्ड को अपडेट करवाएं।
Subscribe to my channel


