बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क परिसर में चोरी की घटनाओं को रोकने हेतु ज्ञापन तथा सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति का एक शिष्ट मंडल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चक्रवर्ती सिंह राठौड़ बीकानेर नगर विकास प्राधिकरण के सचिव श्री हेमेंद्र नागर तथा थानाधिकारी सिटी कोतवाली सविता डाल से मिला तथा उन्हें श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क तथा मंदिर परिसर में पुलिस की व्यवस्था सुधारने की मांग की । शिष्टमंडल ने अधिकारियों को बताया कि पार्क में चोरों द्वारा कल दिनांक 22 सितंबर 2026 को टॉयलेट की सभी वॉल तथा टोंटियां चोरी हो चुकी है तथा फव्वारे के कमरे का गेट को मोड़ कर तोड़ने का प्रयास किया गया है ।अतः श्री लक्ष्मीनाथ जी परिसर में सीसीटीवी कैमरा लगाने पार्क परिसर एवं मंदिर परिसर को अभय कमांड से जोड़ने तथा एक नियमित पुलिस कर्मचारी दिन में भी नियुक्त करने की मांग की । पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करने की बात कही।

शिष्ट मंडल में सीताराम कच्छावा,महेंद्र सोनी,हरि प्रकाश सोनी, शिव प्रकाश सोनी तथा निर्मल सोनी सहित समिति के सदस्य शामिल थे।

भवदीय

सीताराम कच्छावा

सचिव

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button