बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

रक्तदान कर्तव्यम् के अंतर्गत हुआ ब्लड डोनेशन कैम्प-तेयुप गंगाशहर

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

 

अभातेयुप के निर्देशन में *रक्तदान कर्तव्यम्* के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद् ट्रस्ट, गंगाशहर द्वारा *मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव* का आयोजन 23 सितंबर 2026 को सुबह 9:00 से शाम 4:00 तक आशीर्वाद भवन गंगाशहर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर तेयुप गंगाशहर मंत्री दिनेश कुमार सोनी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी टीम द्वारा सर्वसमाज के सहयोग से ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया | रक्त संग्रहण करता ब्लड बैंक पीबीएम के सहयोग से इस रक्तदान शिविर में 257 यूनिट ब्लड के साथ- साथ 32 जनों को SDP डोनेशन के लिए भी फिट किया गया।

तेयुप अध्यक्ष देवेन्द्र डागा ने बताया कि रक्तदान शिविर में पहली बार 20-22 वर्ष के 32 बच्चों ने व कन्याओं ने पहली बार रक्तदान किया| डागा ने बताया कि प्रायोजक परिवार श्री जयचंदलाल पदम कुमार, जय कुमार जी दफ्तरी परिवार और निरंजन शर्मा सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सेन्ट्रल जेल बीकानेर ने कार्यक्रम का शुभारंभ फीता खोलकर किया। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष नवरतन बोथरा, मंत्री जतन लाल संचेती, महिला मंडल से बिंदु छाजेड़, मीनाक्षी आंचलिया, आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान मंत्री दीपक आंचलिया, अणुव्रत समिति अध्यक्ष करणीदान रांका, मंत्री कन्हैयालाल बोथरा, TPF अध्यक्ष रतनलाल छलाणी, जैन लूणकरण छाजेड, अमरचंद सोनी, किशन बैद, प्रकाश भंसाली, संजय चौरडिया, जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, मोहन सुराणा, हनुमानमल रांका, मुकेश सोनी और उनकी टीम, श्रीमती सरिता नाहटा, जेठमल नाहटा, अभातेयुप साथी पीयूष लूणिया, ललित राखेचा, MBDD राज्य सहयोगी विजेन्द्र छाजेड़, MBDD प्रभारी कपिल नाहटा, सहप्रभारी पंकज आंचलिया की गरिमामय उपस्थिति रही।

अभातेयुप साथी MBDD राज्य सहयोगी , समन्वयक विजेन्द्र छाजेड़ ने बताया कि अभातेयुप के निर्देशन में 17 सितम्बर से 23 सितम्बर तक श्रीडूंगरगढ़, नोखा, कालू , लूणकरणसर, जोरावरपुरा आदि बीकानेर के आया पास के क्षेत्रों में ब्लड डोनेशन कैंप का सफल और शानदार आयोजन हुआ। इन सभी शिविरों में 1130 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ | गंगाशहर में हुए रक्तदान शिविर में विशेष आकर्षण का केंद्रीय रहा की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर इस कैंप में हिस्सा लिया और रक्तदान किया|

MBDD प्रभारी कपिल नाहटा ने बताया कि कैम्प की सारी व्यवस्थाओं में पवन छाजेड., अरुण नाहटा, महावीर बोथरा, भरत सोनी, रोशन नाहटा, भरत गोलछा, महावीर फलोदिया, रोशन छाजेड़, रोहित बैद, रजनीश गोलछा, धनपत भंसाली, विपिन बोथरा, धर्मेन्द्र सामसुखा, संदीप रांका, संजय छाजेड़, वर्धमान चोपड़ा, मांगीलाल बोथरा, नरेश सिंगी, प्रवीण सामसुखा, जितेन्द्र सेठिया, गौतम चोपड़ा, विनीत बोथरा, चंचल चोपड़ा, ऋषभ लालाणी, ऋषभ संचेती, जितेन्द्र रांका, मयंक सेठिया, संगीत बोथरा, जितेश पारख, किशोर मण्डल से मयंक सिंगी, हर्षित नाहटा, कन्या मण्डल, महिला मण्डल आदि कार्यकर्ताओं का श्रम नियोजित हुआ। ब्लड बैंक पीबीएम के HOD एन.एल.महावर व उनकी पूरी टीम के सहयोग से यह कैंप सफलतापूर्वक आयोजित हुआ |

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button