उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

गणेश मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत अमहट घाट का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

गोताखोर, मोबाइल टॉयलेट सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के दिए निर्देश

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 23 सितम्बर 2026 (सू.वि ) गणेश मूर्ति विसर्जन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती कृतिका ज्योत्स्ना ने बुधवार को अमहट घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं।

जिलाधिकारी ने घाट पर मूर्ति विसर्जन के लिए निर्धारित स्थल, पहुंच मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिया कि विसर्जन स्थल पर पर्याप्त संख्या में प्रशिक्षित गोताखोरों की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा आवश्यकतानुसार नाव एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों की भी व्यवस्था रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मोबाइल टॉयलेट, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा पर्याप्त साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान घाट पर आने-जाने के मार्ग को सुव्यवस्थित रखा जाए। विसर्जन स्थल पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के निर्देश भी दिए गए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने मौके पर तैनात अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रखते हुए सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाए।

निरीक्षण के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती अपर जिला अधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, सहायक पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री मानसी दहिया, उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार, राजेश यादव, हिमांशु कुमार,रश्मि यादव, ईओ नगर पालिका अंगद गुप्ता सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button