बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
श्री वर्धमान आदर्श विद्या मंदिर की नई संचालन समिति गठित पृथ्वीराज गोठी बने अध्यक्ष

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा: श्री वर्धमान आदर्श विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नई संचालन समिति का गठन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित बैठक में श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी संस्थान के अध्यक्ष मोतीलाल जी हुंडिया एवं संघ मंत्री ओमप्रकाश बांठिया की उपस्थिति में समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
नई समिति में पृथ्वीराज गोठी को अध्यक्ष, ललित श्री श्रीमाल को उपाध्यक्ष, सुजल कुमार हुडिया को सचिव तथा लुणचंद छाजेड़ को कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इसके अलावा भेरूलाल तातेड को सह सचिव, मुकेश चोपड़ा को सांस्कृतिक सचिव नियुक्त किया गया। समिति में शांतिलाल अन्याय, पुष्पेन्द्र कुमार तातेड, धर्मेश कुमार चोपड़ा, राजकुमार कांकरिया और प्रवीण चोपड़ा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया
इस अवसर पर शांतिलाल अन्याय ने बताया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। वहीं संघ मंत्री ओमप्रकाश बांठिया ने विद्यालय समिति को बधाई देते हुए कहा कि समिति द्वारा विद्यालय में नवीनतम सुविधाओं को जोड़ा जाएगा और शिक्षा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाया जाएगा।
विद्यालय परिवार में नई समिति के गठन से सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखने को मिला।

Subscribe to my channel


