पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
ई-ऑफिस के सफल संचालन के लिए सभी विभागों को दिया गया प्रशिक्षण

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
*ई-ऑफिस के सफल संचालन के लिए सभी विभागों को दिया गया प्रशिक्षण*
====
शासन के निर्देशानुसार समस्त शासकीय विभागों में ई-ऑफिस परियोजना का सफल संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोकसेवकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। ई-ऑफिस प्रणाली में जिला मुख्यालय पर स्थित शासकीय विभाग व कार्यालयों के ऑनबोर्ड होने की कार्यवाही पूर्णता की ओर है,जबकि आगामी दिवसों में राजस्व विभाग के अनुविभाग और तहसील स्तर के कार्यालयों में भी इसका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा। इसके माध्यम से शासकीय कार्य में सहूलियत के साथ आमजनों की समस्याओं और आवेदनों का निराकरण भी समय-सीमा में पारदर्शी तरीके से होगा।
कलेक्टर सुरेश कुमार के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट स्थित ई-दक्ष केन्द्र में बुधवार को संबंधित ऑनबोर्ड विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों को अब पूर्ण रूप से ई-ऑफिस पर कार्य प्रारंभ करने के संबंध में प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस दौरान फाइल मैनेजमेंट सिस्टम के तहत फाइल लिंकिंग व एड करने की प्रक्रिया, पार्ट फाइल तैयार करने सहित डिजिटल सिग्नेचर और रिसीप्ट जनरेशन प्रक्रिया के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई। प्रशिक्षक धीरज कुमार पाण्डेय द्वारा ई-ऑफिस पर नोटशीट संचालन और येलो एवं ग्रीन नोट इत्यादि की जानकारी भी दी गई। प्रशिक्षणार्थियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान कर उनके प्रश्नों का समाधान भी किया गया। इसके अलावा ई-ऑफिस संचालन संबंधी विभिन्न तकनीकी समस्याएं भी निराकृत की गईं। प्रशिक्षण में नस्तियों के डिजिटाईजेशन और पूर्व से संचालित भौतिक नस्तियों के संबंध में भी विस्तारपूर्वक महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया गया। जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अतुल ने भी ई-ऑफिस पर शासकीय कार्यों के संपादन के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान की। ई-दक्ष केन्द्र में गुरूवार को कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारियों का पृथक-पृथक बैच में प्रशिक्षण होगा।

Subscribe to my channel


