देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
महावीर इंटरनेशनल स्थापना दिवस पखवाड़ा 2026: 1 जुलाई को देशभर में लगेगा ‘खुशियों का बाजार’

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत आगामी 1 जुलाई 2026 को देशभर के सभी केंद्रों द्वारा एक साथ ‘खुशियों का बाजार’ सेवा प्रोजेक्ट आयोजित किया जाएगा। इस विशेष अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों तक उपयोग योग्य वस्त्र, खिलौने एवं अन्य आवश्यक सामग्री सम्मानपूर्वक पहुंचाना है।
महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के पूर्व अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं अभियान मीडिया प्रभारी वीर सीए ओम बांठिया ने बताया कि यह सेवा अभियान अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन, महासचिव वीर सोहनलाल वैद, कोषाध्यक्ष वीर सीए सुधीर कुमार जैन तथा अंतर्राष्ट्रीय निदेशक महिला सशक्तिकरण वीरा वंदना बक्षी के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 10 जून से 20 जून तक सभी केंद्र अपने स्तर पर पुराने एवं नए उपयोगी वस्त्र, साड़ियां, बच्चों के कपड़े, खिलौने तथा अन्य आवश्यक सामग्री एकत्रित करेंगे। इसके बाद 25 जून तक इन वस्तुओं को व्यवस्थित किया जाएगा। अभियान में सहयोग के लिए संबंधित क्षेत्रों के BIBA शोरूम से भी संपर्क किया जा सकता है, जहां से उपहार कूपन उपलब्ध कराए जाएंगे।
महावीर इंटरनेशनल के लगभग 350 केंद्रों तथा BIBA के 115 अधिकृत शोरूमों के सहयोग से इस सेवा अभियान को व्यापक स्तर पर संचालित किया जाएगा। केंद्र अपने क्षेत्र के अधिकृत BIBA शोरूम से जुड़कर अथवा स्वयं के स्तर पर भी इस योजना को सफल बना सकते हैं।
अंतर्राष्ट्रीय निदेशक महिला सशक्तिकरण वीरा वंदना बक्षी ने बताया कि 1 जुलाई को उन क्षेत्रों में विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां जरूरतमंद लोगों को कपड़ों और खिलौनों की आवश्यकता है। इन स्टॉलों के माध्यम से सम्मानपूर्वक सामग्री वितरित कर जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां बांटने का प्रयास किया जाएगा।
महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले इस सेवा कार्यक्रम की रिपोर्ट सभी केंद्रों को 3 जुलाई तक अपेक्स कार्यालय में वीरा वंदना बक्षी एवं उषा कपूर को प्रस्तुत करनी होगी। साथ ही सभी अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्षों एवं जोन चेयरमैन से आग्रह किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के केंद्रों को इस अभियान से जोड़ते हुए सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें।
महावीर इंटरनेशनल का यह अभियान समाज के जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुंचाने के साथ-साथ सेवा, सहयोग और मानवता के मूल्यों को भी सशक्त बनाने का कार्य करेगा।

Subscribe to my channel


