बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गांधी कुटीर के निवासियों ने पानी के बिलों की समस्या को लेकर पीएचडी कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी, 08 जून 2026। सेक्टर-4 गांधी कुटीर, अरावली विहार वार्ड संख्या 12 एवं 13 के निवासियों ने पानी के बिलों में आ रही अनियमितताओं और त्रुटियों को लेकर सोमवार को पीएचडी (जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग) कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा भिवाड़ी मंडल महामंत्री राहुल सिंह राजपूत ने किया। सेक्टरवासियों ने पीएचडी कार्यालय में पहुंचकर संबंधित अधिकारी प्रियंका मैडम को ज्ञापन सौंपा और क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पानी के बिलों की समस्या से अवगत कराया।
राहुल सिंह राजपूत ने बताया कि कार्यालय में एक्सईएन धर्मेंद्र यादव उपस्थित नहीं मिले, जिसके बाद उनसे फोन पर बातचीत कर गांधी कुटीर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से अवगत कराया गया। एक्सईएन धर्मेंद्र यादव ने मामले के समाधान के लिए तीन दिन का समय मांगा है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं के पानी के बिलों की जांच कर आवश्यक सुधार किए जाएंगे। साथ ही पानी के मीटरों की भी जांच कराई जाएगी और त्रुटिरहित बिल तैयार कर घर-घर पहुंचाए जाएंगे, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
सेक्टरवासियों ने उम्मीद जताई कि विभाग जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान करेगा और गलत बिलों से राहत दिलाएगा।
इस अवसर पर राहुल सिंह राजपूत (भाजपा मंडल महामंत्री भिवाड़ी एवं पूर्व प्रत्याशी वार्ड-12), राधेश्याम शर्मा, रवि भारद्वाज, संध्या सिंह, वीरेंद्र राठौड़, प्रवीण पटेल, राहुल चौधरी, अंकुश कुमार, नवीन शर्मा सहित बड़ी संख्या में सेक्टरवासी उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


