श्री प्रेम आश्रम धाम में गुरु गायत्री नाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित 72वां वार्षिक विशाल जागरण, हवन पूजन और भंडारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ हुआ संपन्न
The 72nd annual grand Jagran, Havan Poojan and Bhandara organised in the presence of Guru Gayatri Nath Maharaj at Shri Prem Ashram Dham concluded with reverence and devotion.

ब्यूरो रिपोर्ट… अनीता पाल
रुद्रपुर। संपतपुर स्थित श्री प्रेम आश्रम धाम में गुरु गायत्री नाथ महाराज के सानिध्य में आयोजित 72वां वार्षिक विशाल जागरण, हवन पूजन और भंडारा श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हो गया। दादा गुरु श्री श्री 1008 भरव नाथ महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पूजा अर्चना की तथा गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम के तहत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन का आयोजन किया गया। इसके साथ ही कई दिनों से चल रहे श्रीमद्भागवत कथा भक्ति ज्ञान यज्ञ का भी विधिवत समापन हुआ। कथा समापन के अवसर पर श्रद्धालुओं ने धर्म, भक्ति और मानव कल्याण से जुड़े संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान पूरे आश्रम परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल भी प्रेम आश्रम धाम पहुंचे और गुरु गायत्री नाथ महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने कथा व्यास स्वामी राम जी दास विशिष्ठ जी महाराज से भी आशीर्वाद लिया और उन्हें सम्मान स्वरूप स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संत महापुरुष समाज को आध्यात्मिक मार्गदर्शन देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता और मानव सेवा की प्रेरणा भी देते हैं।

ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, सद्भाव और संस्कारों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि संतों का सानिध्य जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है और समाज को नैतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस अवसर पर प्रेम आश्रम धाम न्यास समिति के अध्यक्ष जगदीश सुखीजा, राजकुमार भुसरी, शुभम सुखीजा, सोमनाथ छाबड़ा, राजेन्द्र बठला, चिमन लाल ठुकराल, मनीष छाबड़ा, पुरुषोत्तम छाबड़ा, ललित बिष्ट, अशोक यादव, रमेन विश्वास, सुभाष मक्कड़, विशाल छाबड़ा, सचिन छाबड़ा, तीरथ सीकरी, इंदर खुराना, दर्शन लाल छाबड़ा, विनोद ठुकराल, बंटी कुमार, गुलशन शर्मा, विक्की छाबड़ा, सुमन, शकुंतला रानी सुखीजा, वर्षा छाबड़ा, मीनू हुड़िया, शशि भुसरी, कांता मक्कड़, शोभा फुफ्टेला, रजनी, सीमा सेतिया, सोनिया, सुदेश छाबड़ा, राधा रानी छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


