उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

कुसौरा बाजार में शराब की दुकान के आसपास गंदगी का अंबार, सुबह 6 बजे से बिक्री का आरोप

हनुमान मंदिर तक पहुंचा प्लास्टिक कचरा, 200 मीटर के दायरे में फैली गंदगी से राहगीर और श्रद्धालु परेशान

 

 

दिलीप कुमार।

कलवारी, बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा बाजार में पावर हाउस के पास स्थित सरकारी कंपोजिट शराब की दुकान के आसपास फैली गंदगी से स्थानीय लोगों और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकान के आसपास करीब 200 मीटर के दायरे में सड़क किनारे प्लास्टिक के गिलास और शराब की खाली बोतलें बिखरी पड़ी हैं। इससे बाजार की स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

सुबह छह बजे से शराब बिक्री का आरोप

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि शराब की दुकान निर्धारित समय से पहले ही सुबह करीब छह बजे खुल जाती है और बिक्री शुरू हो जाती है, जबकि दुकान खुलने का निर्धारित समय सुबह 10 बजे बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि सुबह के समय शराब खरीदने वाले ग्राहकों से प्रति बोतल 10 रुपये अतिरिक्त वसूले जाते हैं। हालांकि, इन आरोपों की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सुबह-सुबह दुकान पर ग्राहकों की भीड़ जुटने से महिलाओं, स्कूली बच्चों और अन्य राहगीरों को असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है।

हनुमान मंदिर के आसपास भी गंदगी

शराब की दुकान के बगल में स्थित हनुमान मंदिर के आसपास भी प्लास्टिक के गिलास और अन्य कचरा फैला हुआ है। इससे मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। वहीं, आसपास संचालित चखने की दुकानों पर साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं होने से संक्रमण और स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं भी बढ़ रही हैं।

जांच और सफाई की मांग

स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और आबकारी विभाग से पूरे मामले का संज्ञान लेकर शराब की दुकान के खुलने के समय की जांच कराने, निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली के आरोपों की पड़ताल करने तथा दुकान के आसपास नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल और सार्वजनिक मार्ग के आसपास स्वच्छता बनाए रखना जरूरी है, ताकि आम लोगों को परेशानी न हो।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button