बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बीकानेर में नशे के खिलाफ महाअभियान का आगाज, युवाओं को नशे से बचाने के लिए होगी विशेष संगोष्ठी

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर। शहर में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और युवाओं में नशे की लत को लेकर सामाजिक स्तर पर चिंता बढ़ रही है। इसी गंभीर समस्या को देखते हुए बीकानेर में नशे के खिलाफ एक विशेष जनजागरूकता अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत नशे के दुष्परिणामों और समाज को इससे मुक्त कराने के उद्देश्य से एक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, वर्तमान समय में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति का सबसे अधिक प्रभाव युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है। नशे की लत न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करती है, बल्कि इससे परिवार, समाज और राष्ट्र को भी गंभीर नुकसान उठाना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए आमजन को नशे के खिलाफ एकजुट करने और इस सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया गया है।

इस संगोष्ठी में डॉ. कन्हैया जी कच्छावा (MBBS, MD) मुख्य रूप से संबोधित करेंगे। वे नशे के दुष्प्रभावों और इससे बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करेंगे। आयोजकों ने शहरवासियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों और सर्व समाज के लोगों से अपील की है कि वे अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

संगोष्ठी का आयोजन 3 नवंबर 2026, मंगलवार को शाम 7:30 बजे वैद सेन भवन, शीतला गेट के बाहर, बीकानेर में किया जाएगा।

कार्यक्रम के आयोजक S.K. Brain Care Neuroscience Centre एवं Drktv. परिवार हैं। वहीं वैद नाई मसालची समशूता प्राइवेट ट्रस्ट, बीकानेर एवं सर्व समाज की ओर से सभी नागरिकों से कार्यक्रम में पहुंचकर नशामुक्त समाज बनाने के संकल्प में सहभागी बनने की अपील की गई है।

आयोजकों का संदेश है कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button