
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने सावन के गुरुवार को संत दर्शन के लिए रामसीन मुगड़ा स्थित पूर्णदास महाराज की कुटिया पहुंचकर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
बांठिया ने कुटिया परिसर में स्थापित सवा लाख रुद्राक्ष से निर्मित पांच फीट ऊंचे व तीन फीट गोलाकार शिवलिंग के दर्शन कर पूजा अर्चना की। यति कृष्णानंदगिरी महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार 25 दिवसीय विशेष अनुष्ठान का शुभारंभ किया गयाहै। इस दौरान प्रतिदिन प्रातः 9 से 11 बजे तक रूद्राभिषेक, दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक महामृत्युंजय मंत्र जाप और रात्रि 9:15 से 11:15 बजे तक मां बगलामुखी का विशेष अनुष्ठान होगा।
उन्होंने बताया कि आचार्य मनोजकृष्ण के सानिध्य में वेदपाठी पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिपूर्वक रुद्राभिषेक व सवा लाख महामृत्युंजय मंत्र जाप का आयोजन होगा। इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करणोत, नेमीचंद बारूपाल, ललित कुमार, मुरली मनोहर सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


