देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सावन का महीना आध्यात्मिक साधना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का अवसर:- बांठिया

शिव मंदिरों में आयोजित धार्मिक अनुष्ठानों में लिया भाग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

    सावन मास के प्रथम सोमवार को भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में जाकर विशेष पूजा अर्चना की और देश में सुख-शांति, भाईचारे और समृद्धि की कामना की। उन्होंने क्षेत्र के अनेक ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व के मंदिरों में दर्शन लाभ प्राप्त कर जलाभिषेक किया।

  भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया ने होटलु स्थित प्राचीन नीलकंठ महादेव मंदिर में शिवलिंग पर दुग्धाभिषेक कर विशेष पूजा अनुष्ठान में भाग लिया। तत्पश्चात कनाना ग्राम में स्थित प्रसिद्ध विजाणी महादेव मंदिर पहुंचे, जहां ग्रामीण श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक रूप से भजन-

कीर्तन में भाग लिया। इसके पश्चात लालाना गांव स्थित महादेव मंदिर में पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि व अच्छी वर्षा की प्रार्थना की।उसके बाद बांठिया सिवाना क्षेत्र की छप्पन की पहाड़ियों पर स्थित प्रसिद्ध हल्देश्वर महादेव मंदिर पहुँच कर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए।उन्होंने जलाभिषेक कर महादेव का रुद्राभिषेक करवाया और स्थानीय साधु-संतों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बांठिया ने गादीपति महाराज व संतों के साथ धार्मिक चर्चा करते हुए समाज में सद्भाव, सेवा व संस्कार की भावना को प्रबल करने का संदेश दिया।गणपत बांठिया ने कहा कि सावन मास भगवान शिव को समर्पित है, यह महीना आध्यात्मिक साधना और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का अवसर है। उन्होंने कहा कि मंदिरों व शिवालयों में जाकर पूजा अर्चना करने से मन को शांति मिलती है और समाज में धार्मिक सद्भावना का संचार होता है।इस दौरान गौतम प्रजापत, नेमीचंद बारूपाल,अशोक चौपड़ा, दिनेश गोलेच्छा, शांतिलाल सेजल,ललित कुमार,संजय चौपड़ा, भैरुलाल सालेचा,नरपतसिंह, महिपाल सिंह करणोत साथ रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button