उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र

शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका ने चौथे दिन किया रुद्राभिषेक

शिव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक पूजन करने को सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा  - हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान रहा शिव मंदिर परिसर - रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर पर किया गया है आयोजन

ब्यूरो चीफ राम सुदीन सोनभद्र

 

सोनभद्र। रामगढ़ कसारी भिखारी बाबा आश्रम स्थित शिव मंदिर में शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक द्वारा श्रावण मास के चौथे दिन पहले सोमवार को रुद्राभिषेक पूजन किया गया। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

सावन माह के चौथे दिन पहले सोमवार को शिव शक्ति महिला मंडल की संरक्षिका सुशीला पाठक के साथ ही विमला देवी, प्रियंका गुप्ता व लीलावती देवी,भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट के संरक्षक राजेश कुमार पाठक, ट्रस्ट की उपाध्यक्ष चिंता मौर्य, शिव शक्ति महिला मंडल की उपाध्यक्ष खुशबू मौर्य, लकी केसरी, ऋषिता केसरी, पंडित रेवती नाथ त्रिपाठी, रामा त्रिपाठी, उर्मिला देवी, करुणा सिंह, संध्या कुमारी, सपना देवी, सीता अग्रवाल, चंचला अग्रहरि को वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आचार्य कौशल तिवारी ने दुध व गंगाजल से रुद्राभिषेक पूजन कराया।

 भिक्षुक भिखारी रमाशंकर गिरी उर्फ जंगली बाबा ने बताया कि शिव शक्ति महिला मंडल की ओर से प्रतिदिन सावन माह भर रुद्राभिषेक पूजन किया जाएगा। सावन के पहले सोमवार को सुबह से ही शिव मंदिर में पूजन- अर्चन व जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। आरती, पूजन में प्रमुख रूप से साध्वी कृष्णावती, कालो देवी, हीरा, परमानंद मौर्य, इन्द्रपति पांडेय महाराज, सुखराम महाराज, राजेंद्र महाराज, मुन्ना महाराज, सुरेश महाराज, लालू महाराज, मिश्रा सागर महाराज, अभय विवेकानंद मौर्य, डॉक्टर विजय, भईया लाल, गोविंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।। इस दौरान समूचा मंदिर परिसर हर हर महादेव के जयकारे से गुंजायमान हो गया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button