देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

पर्यावरण बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है:- बांठिया

वन एवं पर्यावरण अभियान का आगाज बांठिया ने किया पौधारोपण व वितरण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश द्वारा रविवार से शुरू किए गए वन एवं पर्यावरण अभियान का भव्य आगाज मुख्यमंत्री भजन

लाल शर्मा के आह्वान व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार तथा अभियान के प्रदेश संयोजक अशोक परनामी के मार्गदर्शन में जिले के विख्यात बिठुजा स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर व होटलु महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ हुआ। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया व कार्यक्रम के जिला संयोजक बाबूसिंह राजगुरु द्वारा पौधारोपण एवं पौधों का वितरण कर अभियान का शुभारंभ किया गया।

  गणपत बांठिया ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पर्यावरण बचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। भाजपा द्वारा चलाया गया यह अभियान समाज को प्रकृति के प्रति जागरूक करने का प्रयास है। हर व्यक्ति यदि एक पौधे को जीवन देने का संकल्प ले, तो यह एक क्रांतिकारी बदलाव का कारण बन सकता है।उन्होंने आगे कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार जिले भर में सघन पौधारोपण कर इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाएगा। उन्होंने आह्वान किया कि वे इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें और हर लगाए गए पौधे की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

     अभियान के जिला संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष बाबु सिंह राजगुरु ने बताया कि वन एवं पर्यावरण अभियान के तहत समदड़ी मंडल स्तर पर व सिलोर गाँव में स्थानीय राजकीय विद्यालय में पौधारोपण करने के लिए पौधों का वितरण गणपत बांठिया द्वारा किया गया।उन्होंने ने कहा कि प्रत्येक मंडल पर सघन पौधारोपण अभियान चलाकर पौधे वितरण कर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने कहा कि सवा लाख पौधों का लक्ष्य सिर्फ आंकड़ा नहीं बल्कि एक हरित संकल्प है, जिसे कार्यकर्ताओं के समर्पण से पूर्ण किया जाएगा।

    इस मौके पर समदड़ी भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बोराणा, पूर्व अध्यक्ष पारस प्रजापत, नरसिंग माली, प्रवीण प्रजापत, अशोक सिंह राजपुरोहित, प्रेमसिंह, मंडल उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल, महामंत्री लुम्बाराम चौधरी, ओमप्रकाश प्रजापत, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह राव, जोगाराम देवासी, संतोष गर्ग सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button