देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रोटरी क्लब बालोतरा ने वृक्षारोपण कर हरियाली की ओर बढ़ाया मजबूत कदम

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 12 जुलाई:

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए आज विमलनाथ कॉलोनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। “एक पेड़, अनेक जिंदगी” अभियान के तहत कॉलोनी परिसर में पौधे रोपे गए और उन्हें ट्री गार्ड से सुरक्षित भी किया गया।

कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि स्थानीय कॉलोनीवासियों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और इन पौधों की देखभाल का जिम्मा स्वयं स्वीकारा। कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पौधारोपण तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्हें वृक्ष बनने तक सहेजने का भी संकल्प लिया गया।

क्लब अध्यक्ष रोटेरियन CA पवन गर्ग ने बताया, “यह एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक दीर्घकालिक मिशन है। रोटरी क्लब बालोतरा का उद्देश्य केवल पौधा लगाना नहीं, बल्कि उसे बड़ा और फलदार वृक्ष बनते देखना है।”

क्लब सचिव हितेन्द्र छाजेड़ ने बताया कि इस अभियान में पूर्व सहायक गवर्नर ओम प्रकाश बांठिया, कोषाध्यक्ष शांतिलाल हुंडिया, संजय सिंघवी, किरण चोपड़ा, छगन तातेड़, अभिषेक गुप्ता, जितेंद्र कवाड़, राजेंद्र श्रीश्रीमाल, पंकज चोपड़ा, दीपक गुप्ता, प्रवीण चोपड़ा, महेंद्र मेहता, मांगीलाल, पवन सालेचा, मालू सहित अनेक रोटेरियन साथियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

ओम बांठिया ने इस मौके पर कहा, “वृक्ष लगाना सेवा का ऐसा स्वरूप है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राणवायु की सौगात छोड़ जाता है।”

कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब ने संकल्प लिया कि यह हरियाली अभियान आगे भी जारी रहेगा और अधिक से अधिक लोगों को इसमें जोड़ा जाएगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button