बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
अणुव्रत समिति बालोतरा का शपथ ग्रहण
अणुव्रत अपने आप में एक मिशन है। :- साध्वी अणिमा श्री जी

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
अणुव्रत समिति बालोतरा का आज वर्ष 2025-27 का शपथ ग्रहण समारोह न्यु तेरापंथ भवन में प्रबुद्ध साध्वी अणिमा श्री जी के मंगल सानिध्य में हुआ । साध्वी श्री जी ने संबोधित करते हुए कहा कि अणुव्रत अपने आप में एक मिशन हैं। इसको घर घर पहुंचाना प्रत्येक सदस्य का दायित्व है। अणुव्रतो से व्यक्ति अपनी जीवन शैली का विकास कर सकता है।
सर्वप्रथम अणुव्रत गीत का संगान हितेन्द्र छाजेड़ ने किया। अणुव्रत समिति के संरक्षक अणुव्रत सेवी ओम बांठिया ने अणुव्रत आचार संहिता का वाचन किया। समिति के अध्यक्ष अशोक सालेचा ने अपने विचार व्यक्त कर अणुव्रत के कार्यों में निरन्तर सहयोग करने का आह्वान किया। निर्वतमान अध्यक्ष द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा को पद की गोपनियता की शपथ दिलाई गई तत्पश्चात नव निर्वाचित अध्यक्ष द्वारा अपनी टीम की घोषणा की गई जिसके उपाध्यक्ष श्रीमती कमला देवी , कमलसिंह कुहाड़, मंत्री पवन मण्डोत, सह मंत्री देवी बाई छाजेड, हितेन्द्र छाजेड, कोषाध्यक्ष अनील चोपडा, संगठन मंत्री, माणक बालड़ , प्रचार प्रसार मंत्री पवन बालड़ को शपथ दिलाई गई। समिति मे. परार्मशक सदस्य महेंद्र वैद, ललीत जीरावला, पवन नाहटा, विमला देवी गोलेच्छा को बनाया गया। समिति से कुल 30 कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा कर शपथ दिलाई गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा के कहा कि अणुव्रत समिति बालोतरा ने एक बार पुनः मेरे ऊपर विश्वास जताया है। मैं उनके इस विश्वास को श्रद्धा के साथ निभाऊगा। इस वर्ष साध्वी अणिमा श्री जी का चार्तुमास है साध्वी श्री जी नई तकनीक के साथ कार्य करते है। हमे उनके सानिध्य का पूरा लाभ लेना हैं। अंत में सभी संस्थाओं का स्वागत एव आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री महेन्द्र गांधी मेहता ने दस्तावेजो का कीट उपाध्यक्ष कमल जी कुहाड़ को सुपुर्द किया। पूर्व अध्यक्ष अशोक सालेचा ने कोषाध्यक्ष अनिल चौपड़ा को दस्तावेज प्रदान किये। कार्यक्रम का सफल संचालन समिति सदस्य निलेश सालेचा के किया।
अणुव्रत समिति
बालोतरा

Subscribe to my channel


