बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
भवानी शंकर गौड़ को जन्मदिन पर शुभकामनाएं, सामाजिक क्षेत्र में उनके योगदान को किया गया नमन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
राजस्थान ब्राह्मण महासभा के पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक, भारत विकास परिषद के रीजनल मंत्री, गुणेश्वर आश्रम ट्रस्ट ऋषिकेश के अध्यक्ष तथा कई सामाजिक संस्थाओं में अग्रणी भूमिका निभाने वाले श्री भवानी शंकर गौड़ के जन्मदिवस पर सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
गौड़ साहब को समाज सेवा के क्षेत्र में उनके समर्पण, नेतृत्व और सक्रिय योगदान के लिए जाना जाता है। उनके जन्मदिवस पर शहर में कई लोगों ने बधाइयों के साथ उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
समाज के विभिन्न वर्गों ने उन्हें एक प्रेरणास्रोत बताते हुए उनके कार्यों की सराहना की।

Subscribe to my channel


