बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य
भारतीय जनता पार्टी बालोतरा के कार्यकर्ताओं ने मनाया प्रदेश अध्यक्ष का जन्मदिन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
भारतीय जनता पार्टी जिला बालोतरा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का जन्मदिन मनाया गया।
भाजपा कार्यकर्ता रूपाराम प्रजापत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिन पर जिलाध्यक्ष भरत मोदी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय श्री गौ शाला में गौ माता को हरा चारा खिलाया व पूजा अर्चना कर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के स्वस्थ रहने की कामना की।
जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नेतृत्व में आज संगठन बहुत ही मजबूत स्थिति में है व प्रत्येक कार्यकर्ता का संगठन में मान भी बढ़ा है भाजपा कार्यकर्ताओं का संगठन है व मदन राठौड़ खुद एक कार्यकर्ता रह चुके है जिसकी वज़ह से उनका प्रत्येक कार्यकर्ता से आत्मीयता से जुड़ाव भी है इसलिए आज प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह है व पुरे जिले में कई सेवा के कार्य आयोजित किए गए है।
इस अवसर पर पूर्व सभापति प्रभा सिंघवी, उमाराम पटेल,जिला उपाध्यक्ष हितेश पटेल,जिला मंत्री खेताराम प्रजापत, गोविन्द सिंह कालूड़ी, जगदीश सिंह राजपुरोहित, मदन सिंह राजपुरोहित,राजेश पूरी, नारायण जीनगर,भलाराम चौधरी,कपिल दवे,गौतम माली,कमलेश पटेल सहित सदस्य उपस्थित रहे।