बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
चंचल भंडारी बनीं तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा की नई अध्यक्ष, शहरवासियों ने दी बधाई
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 1 जुलाई 2025
तेरापंथ महिला मंडल बालोतरा की नई अध्यक्ष के रूप में श्रीमती चंचल भंडारी, धर्मपत्नी श्री संजय कुमार भंडारी, का मनोनयन किया गया है। उनके इस महत्वपूर्ण पद पर चयनित होने से समाज में उत्साह और प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है।
चंचल भंडारी के अध्यक्ष बनने पर शहर के अनेक सामाजिक, धार्मिक एवं महिला संगठनों ने उन्हें बधाई दी एवं उनके कार्यकाल की सफलता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
समाजसेवा, संगठन कुशलता और धार्मिक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए यह पद उनके लिए उपयुक्त माना जा रहा है। चंचल भंडारी ने भी सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे महिला मंडल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का पूर्ण प्रयास करेंगी।
तेरापंथ महिला मंडल द्वारा शीघ्र ही विभिन्न धार्मिक, सामाजिक व सेवा कार्यों की रूपरेखा तैयार की जाएगी, जिसमें महिलाओं की भागीदारी को और अधिक सशक्त बनाने की योजना है।
इस अवसर पर नगरवासियों ने “मंगलकामनाएं✌🏼” देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Subscribe to my channel


