बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
गर्ग गुरड़ा शिक्षण शोध संस्थान व समाज की नई कार्यकारिणी गठित – बाबूलाल गुर्जर शिव बने जिलाध्यक्ष

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
गर्ग गुरड़ा शिक्षण शोध संस्थान व समाज की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन बाड़मेर में किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से श्री बाबूलाल जी गुर्जर शिव को जिला अध्यक्ष चुना गया। कार्यकारिणी में अन्य पदों पर भी चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए।
नई कार्यकारिणी इस प्रकार है:
उपाध्यक्ष – बालम राम जी महाराज
कोषाध्यक्ष – दशरथ गर्ग
सचिव – लुणाराम जी कांटिया
प्रवक्ता – खेताराम नांद
कार्यक्रम की शुरुआत में निवर्तमान अध्यक्ष श्री प्रतापचंद जी ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल का लेखा-जोखा समाज के समक्ष प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान किस प्रकार समाज में नई सोच, ऊर्जा और जागरूकता लाई गई। समाज ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। प्रतापचंद जी एक सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जिन्होंने समाज को एक नई दिशा देने का प्रयास किया।
बैठक में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सैकड़ों समाजसेवी शामिल हुए, जिन्होंने समाज की समस्याओं और उनके समाधान पर गहन विचार-विमर्श किया। बैठक में विशेष रूप से निम्न गणमान्यजन उपस्थित रहे:
किशनलाल जी महाबार, गोपालचंद जी पूर्व अध्यक्ष, देवीलाल जी भीमड़ा, केवलचंद जी भीमड़ा, बुटाराम जी गुंगा, हीरालाल जी नांद, करणाराम जी जयसिंधर, नखताराम जी भियाड़, प्रभुराम जी भादरेस, बालम जी भादरेस, कालूराम जी महाबार, खोजूराम जी रातड़ी, ओमप्रकाश जी बाड़मेर, मुकंदचंद जी डामरा, राम जी डलाराम, हेमाराम जी, मागीलाल जी राणीगांव, रेखाराम जी विशाला, रावताराम जी गिरल, गोरखाराम जी भियाड़ सहित सैकड़ों समाजबंधु उपस्थित रहे।
समाज के लोगों ने पूर्व अध्यक्ष प्रतापचंद जी के योगदान को “स्वर्णिम काल” की संज्ञा देते हुए कहा कि उनका कार्यकाल समाज के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
कार्यक्रम का समापन समाजसेवी कालूराम जी द्वारा नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के माल्यार्पण व अभिनंदन के साथ हुआ।

Subscribe to my channel


