देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
सवेरा संस्थान बालोतरा द्वारा किशोरी एवं महिला नेतृत्व विकास पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, 1 जुलाई।
सवेरा संस्थान बालोतरा के तत्वावधान में भांडियावास रोड स्थित सवेरा सभागार में किशोरी एवं महिला नेतृत्व विकास पर दो दिवसीय क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं व किशोरियों को नेतृत्व विकास, जेंडर संवेदनशीलता और पितृसत्तात्मक सोच के प्रभावों पर गहन चर्चा और प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ताओं में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन से जुड़े सौरभ शर्मा और सागर माली ने कहा कि समतामूलक समाज की स्थापना महिला सशक्तिकरण के बिना संभव नहीं है। किशोरियों को शिक्षा और विकास के समान अवसर प्रदान करना आज की आवश्यकता है।
एचआरआरएल रिफाइनरी के मुख्य सुरक्षा अधिकारी प्रीतम सिंह मीणा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि देश के संपूर्ण विकास के लिए महिलाओं की बराबरी की भागीदारी आवश्यक है, जो केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और समतामूलक सोच से ही संभव है।
सवेरा संस्थान के कार्यक्रम समन्वयक खींयाराम चौधरी ने बताया कि स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के लिए किशोरियों की सुरक्षित वातावरण में शिक्षा तक पहुँच अत्यंत आवश्यक है।
प्रशिक्षण के दौरान जेंडर विषय पर समूह चर्चाएं आयोजित की गईं, जिसमें बताया गया कि जैविक (बायोलॉजिकल) अंतर को बदला नहीं जा सकता, लेकिन सामाजिक सोच और जेंडर आधारित भेदभाव को बदलना संभव और आवश्यक है।
दक्ष प्रशिक्षकों – अमराराम दहिया (सीआई), तम्मना, और पीराराम बेनीवाल ने लैंगिक असमानता, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, राजनीतिक भागीदारी और घरेलू हिंसा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही, पितृसत्तात्मक सोच से उत्पन्न समस्याओं और उनके समाधान के उपायों पर गहन ग्रुप चर्चाएं आयोजित की गईं।
कार्यक्रम के अंत में सखी सुशीला पालीवाल, सीमा कंवर चारण, रुक्मणी माजीराणा, उषा सेन और सिमरथाराम पथिक द्वारा आगामी कार्ययोजना की रूपरेखा प्रस्तुत की गई।
खींयाराम चौधरी
संपर्क: 9828622048

Subscribe to my channel


