देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जैन सोशल ग्रुप युवाशक्ति द्वारा बालोतरा जिला स्तर का प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

स्थानीय वर्धमान स्कूल प्रांगण में जैन सोशल ग्रुप युवा शक्ति द्वारा प्रथम चरण के अंतर्गत टैलेंट कॉन्टेस्ट का आयोजन हुआ।इस कांटेस्ट में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता वॉइस हंट प्रतियोगिता एवं डांस प्रतियोगिता आयोजित हुई।ग्रुप के लगभग 40 संभागियों ने पूरे जोश के साथ उपरोक्त तीनों कार्यक्रम में भाग लिया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा डॉक्टर,अन्ना,श्रवण कुमार आदि रोल प्रस्तुत किए गए। वॉइस हंट एवं डांस कंपटीशन में गणेश वंदना,ऑपरेशन सिंदूर,स्कूल ड्रेस में कपल डांस,राजस्थानी वेशभूषा आदि अनेकों प्रेरणादाई प्रस्तुतियां पेश की गई।सोलो डांस में भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति ग्रुप सदस्यों द्वारा की गई।

ग्रुप के दूसरे चरण में ब्रिलियंट स्टूडेंट अवार्ड का कार्यक्रम आयोजित हुआ।बालोतरा स्तर पर जैन समाज के विभिन्न मेधावी प्रतिभाओं का युवाशक्ति मंच पर स्कूल ट्रस्टियों द्वारा सम्मान का कार्यक्रम हुआ इस चरण के कार्यक्रम में विशिष्ट मंचासिन अतिथि के रूप में ओसवाल समाज अध्यक्ष श्री शांतिलाल जी डागा जेएसजी रीजन वीपी आनंद जी मेहता समाजसेवी ओमप्रकाश जी बांठिया एवं वर्धमान स्कूल ट्रस्टी पृथ्वीराज की गोठी उपस्थित रहे। ग्रुप अध्यक्ष अरविंद सालेचा द्वारा स्वागत वक्तव्य दिया गया।शांतिलाल जी डागा ने युवा शक्ति के सभी साथियों का हार्दिक अभिनंदन किया।ओमप्रकाश जी बांठिया,डॉ रमेशजी भंसाली एवं अमृतजी बुरड़ द्वारा बच्चों को मोटिवेशनल स्पीच द्वारा कैरियर निर्माण के बारीकी बिंदु बतलाए गए। ग्रुप की विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान भी गणमान्य अतिथियों द्वारा किया गया।डीपीएस,तुलसी किड्स,नवकार,मदर टेरेसा एवं गुरुकुल स्कूल से प्राप्त हुए जिला स्तर की जैन प्रतिभाओं का सम्मान उनके ही स्कूल के ट्रस्टियों द्वारा किया गया। आज के इस अवार्ड सेरेमनी में सुभाषजी मेहता, दिलीप जी सालेचा,भरतजी मेहता,विशालजी पटवारी,राजेंद्र जी सालेचा,पवन जी बाफना,अरुण जी छाजेड , सीए कमलेश जी लुंकड़, सीए हसमुख गोगड़ सहित ग्रुप के फाउंडर अध्यक्ष रमेश सिंघवी,उपाध्यक्ष जितेंद्र जीरावला,प्रवीणमेहता कोषाध्यक्ष मुकेश वेदमुथा संगठन मंत्री कीर्ति विनायकिया सहित लगभग 150 सदस्यों की शानदार उपस्थित रही।

 कार्यक्रम का कुशल एवं सुव्यवस्थित संचालन ग्रुप सचिव मनोज चौपड़ा द्वारा किया गया एवं आभार कार्यक्रम संयोजक मुकेश भंसाली द्वारा किया गया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button