जयपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

जयपुर में अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न, उपभोक्ता हितों की रक्षा पर हुआ मंथन

 डॉ राम दयाल भाटी की रिपोर्ट

राजस्थान के 150 से अधिक उपभोक्ता संगठनों की शीर्ष संस्था अखिल राजस्थान उपभोक्ता संगठन महासंघ की प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आज जयपुर स्थित महासंघ मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष योगेश पालीवाल ने की, जबकि देश के जाने-माने उपभोक्ता आंदोलनकारी डॉ. अनंत शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में बैठक को संबोधित किया।

बैठक में उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा और उन्हें विक्रेताओं की बेईमान, शोषणकारी एवं अनुचित व्यापार प्रथाओं के खिलाफ जागरूक एवं सशक्त बनाने पर विशेष जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि महासंघ की स्थापना वर्ष 1992 में उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा के उद्देश्य से हुई थी और तब से लेकर आज तक यह संगठन राजस्थान के करोड़ों उपभोक्ताओं की बुलंद आवाज बन चुका है।

डॉ. अनंत शर्मा, जो कि 14 वर्षों तक महासंघ के अध्यक्ष रह चुके हैं और विगत 15 वर्षों से मुख्य संरक्षक के रूप में कार्यरत हैं, ने उपभोक्ता आंदोलन को और मजबूत करने की दिशा में कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी जुलाई माह में प्रदेश के सभी 41 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया को पूर्ण किया जाएगा।

बैठक में संरक्षक गुलेश वैष्णव, रक्षक वी.पी. हलचल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष दीक्षिता पापड़ीवाल, उपाध्यक्ष दीपेन्द्र सिंह राजावत, कंचन भाटी, नरेंद्र पाल पदमावत, संजय खंडेलवाल, महासचिव सत्यनारायण सिखवाल, सचिव नरसिंहदास व्यास, मुमताज शेख, सुरेश कोशल, डॉ. रामबहादुर कुलश्रेष्ठ, रामकुमार व्यास, कोषाध्यक्ष अमृत भार्गव, संयुक्त सचिव गोविंद सोनी, हरफूल बैरवा, अफसाना, और श्रीपाल रामपुरिया सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन महासंघ के वरिष्ठ सदस्य संजय खंडेलवाल ने किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश में उपभोक्ता अधिकारों को और अधिक मजबूत करना तथा संगठन को जिला स्तर तक सक्रिय रूप से विस्तार देना रहा।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button