देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजनीतिराजस्थान

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का जन्मदिवस सेवा कार्यों के साथ मनाया

 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

भिवाड़ी, 30 जून 2025:

आज भारतीय जनता पार्टी मंडल भिवाड़ी द्वारा केंद्रीय मंत्री माननीय भूपेंद्र यादव जी का जन्मदिवस सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र खटाना के नेतृत्व में सरकारी जिला अस्पताल भिवाड़ी में मरीजों को फल वितरित किए गए। साथ ही श्याम वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बृजमोहन तंवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह चौहान, बलबीर बाबूजी, मंडल महामंत्री देवेंद्र यादव, उपाध्यक्ष उदय तिवारी, लक्ष्मी शर्मा, राहुल राजपूत, गगन सिंह तंवर, करतार भामला, गफूर नंबरदार, लाला खान, राजेश यादव, डॉ. सागर अरोड़ा, राहुल शर्मा तथा सुजीत पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर सेवा कार्यों के माध्यम से जनकल्याण व पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई और माननीय भूपेंद्र यादव जी के दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button