देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस पर सीए ओम प्रकाश बांठिया ने दी शुभकामनाएं, राष्ट्र निर्माण में योगदान बढ़ाने का किया आह्वान

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
राजस्थान टैक्स कंसलटेंट संगठन के उपाध्यक्ष सीए ओम प्रकाश बांठिया ने चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस के अवसर पर सभी सीए को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि नए वर्ष में सभी चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को राष्ट्र के आर्थिक विकास में अपनी भूमिका को और मजबूत करना चाहिए।
सीए बांठिया ने बताया कि 1 जुलाई को न केवल चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस बल्कि डॉक्टर दिवस भी मनाया जाता है। उन्होंने कहा, “पहला सुख निरोगी काया और दूसरा सुख पास में माया — इन दोनों के लिए डॉक्टर और सीए की भूमिका अहम होती है। जहां डॉक्टर स्वास्थ्य की रक्षा करते हैं, वहीं सीए आर्थिक जीवन को सशक्त बनाते हैं।”
उन्होंने यह भी कहा कि सुंदर स्वास्थ्य और सुंदर जीवन के लिए दोनों ही पेशेवर वर्गों की समाज में अत्यंत आवश्यकता है। राष्ट्र निर्माण में इनकी भूमिका सराहनीय है और भविष्य में इनका योगदान और भी अधिक गतिशील होगा।
सीए बांठिया ने यह भी बताया कि सेवा के दो प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय संगठन — रोटरी इंटरनेशनल और लायंस इंटरनेशनल — का नववर्ष भी 1 जुलाई से शुरू होता है। उन्होंने रोटरी क्लब और लायंस क्लब को सेवा के क्षेत्र में निरंतर कीर्तिमान स्थापित करने की शुभकामनाएं दीं।

Subscribe to my channel


