देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

महावीर इंटरनेशनल द्वारा महामहिम राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का सम्मान

 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

महावीर इंटरनेशनल द्वारा पंजाब के महामहिम राज्यपाल माननीय श्री गुलाबचंद कटारिया का भव्य सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था की गोल्डन जुबली वर्ष के अंतर्गत 5-6 जुलाई को जयपुर में आयोजित होने वाले समारोह की जानकारी प्रदान की गई।

महावीर इंटरनेशनल के अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (रीजन-6) ओम प्रकाश बांठिया ने महामहिम राज्यपाल को संस्था की 50 वर्षों की गौरवशाली सेवाओं की संक्षिप्त जानकारी दी और “महावीर प्रवाह” पुस्तक भेंट की। उन्होंने पूर्व अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चंपालाल बांठिया द्वारा किए गए सेवाओं का उल्लेख भी किया।

इस अवसर पर रीजन सचिव महेंद्र चोपड़ा, बालोतरा केंद्र चेयरमैन धर्मेश चोपड़ा, गणपत बांठिया, दिनेश गोलेछा, राजस्थान सरकार के मंत्री के.के. विष्णोई, पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, विधायक हमीर सिंह भायल, विधायक अरुण चौधरी, नाकोड़ा ट्रस्टी हुलास बाफना, महेंद्र टाइगर, गणपत बुरड़ सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

महामहिम राज्यपाल ने संस्था की सेवाओं की सराहना करते हुए जयपुर में आयोजित समारोह के लिए शुभकामनाएं दीं और संस्था की गतिविधियों को लेकर अपने शुभ संदेश भेजने का विश्वास भी दिलाया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button