देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

राजसमंद झील के नौ चौकी पाल पर ‘वंदे गंगा’ अभियान के तहत विधिवत पूजा-अर्चना एवं पौधारोपण

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

राजस्थान में जल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे ‘वंदे गंगा जन अभियान’ के अंतर्गत आज राजसमंद जिले में एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजसमंद झील के ऐतिहासिक नौ चौकी पाल पर विधिवत पूजा-अर्चना कर जल संरक्षण का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान झील तट पर सिंदूर के पौधे का भी रोपण किया गया, जो पर्यावरण-संरक्षण के प्रति जनभागीदारी को दर्शाता है। इस अभियान का उद्देश्य राज्य में जल संरक्षण की दिशा में जन-जागरूकता बढ़ाना और जल संकट के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाना है।

अधिकारियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न इस आयोजन में प्रभु से राजस्थान को जल समृद्ध राज्य बनाने की प्रार्थना की गई। साथ ही, यह विश्वास व्यक्त किया गया कि “वंदे गंगा” जैसा अभियान जन-आंदोलन का रूप लेकर जल संकट की चुनौती का समाधान देगा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button