बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पंजाब के राज्यपाल व ट्रस्ट संरक्षक कटारिया आज आएंगे नाकोड़ा तीर्थ
ट्रस्ट अध्यक्ष बांठिया के नेतृत्व में करेंगे कटारिया का स्वागत

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक चण्डीगढ़ व जनसेवक श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट संरक्षक गुलाबचन्द कटारिया रविवार को विश्व विख्यात नाकोड़ा तीर्थ आगमन पर उनका ट्रस्ट द्वारा स्वागत किया जाएगा।
जनसेवक श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने बताया कि पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक चण्डीगढ़ व ट्रस्ट संरक्षक गुलाबचन्द कटारिया उदयपुर से दोपहर 4 बजे रवाना होकर रात 9 बजे विश्व विख्यात नाकोड़ा तीर्थ पहुचेंगे।उन्होंने ने बताया कि उनके आगमन पर नाकोड़ा तीर्थ ट्रस्ट द्वारा स्वागत किया जाएगा।वही जनसेवक श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट संरक्षक का ट्रस्ट सदस्यों द्वारा स्वागत कर ट्रस्ट द्वारा करवाए गए विभिन्न कार्यो की जानकारी देगे।बाठिया ने बताया कि सोमवार सवेरे पंजाब के राज्यपाल एवं प्रशासक चण्डीगढ़ व ट्रस्ट संरक्षक गुलाबचन्द कटारिया नाकोड़ा तीर्थ में भगवान पार्श्वनाथ,अधिष्ठायक भैरव देव के दर्शन कर पूजा अर्चना कर नाकोड़ा ट्रस्ट द्वारा करवाए जा रहे कार्यों का अवलोकन करेंगे।उसके बाद कटारिया जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों से मिल कर दोपहर 2:30 बजे उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।