अलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

उपखण्ड आधिकारी ने ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में आमजनों के परिवाद सुने 

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा 12 जून, उपखण्ड आधिकारी संजीव कुमार वर्मा की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन पंचायत समिति तिजारा में किया गया। जिसमे 26 प्रकरण प्राप्त हुए, उपखण्ड आधिकारी ने मौके पर परिवादों को सुना तथा 16 परिवादों का निस्तरण किया गया शेष परिवादों को संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिये।

उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी प्राप्त होने वाले प्रकरणों का त्वरित निराकरण करना सुनिश्चित करें। अधिकारी प्रकरणों को लेकर ना बैठे, अपने क्षेत्राधिकार में नहीं होने पर उच्च स्तर पर संपर्क कर निपटाएं तथा अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर परिवादी से व्यक्तिगत संपर्क करते हुए एवरेज टाइम डिस्पोस करें।

जनसुनवाई में पेयजल, बिजली, अतिक्रमण, भूमि विवाद, नामांतरण, अवैध निर्माण कार्य, पेंशन, चिकित्सा एवं शिक्षा विभाग से सम्बंधित परिवाद प्राप्त हुए, जिन पर उपखंड अधिकारी संजीव कुमार वर्मा ने संज्ञान लेते हुए संबंधित तहसीलदार, विकास अधिकारी और सम्बंधित विभागों को आगामी सात दिवस में परिवारदों के निस्तारण के निर्देश दिये। उन्होंने सभी परिवादियों को की गई कार्यवाही से अवगत कराते हुये गुणवत्तापूर्ण प्रकरण निस्तारित करने के निर्देश दिये। उन्होंने आम रास्तों पर अतिक्रमण, भूमि पैमाइश के कारण आपसी विवाद, आवासीय क्षेत्रों में अतिक्रमण के मामलों में पुलिस सहायता लेकर समस्या का निस्तारण करने के सुनिश्चित करें।

इस दौरान कृष्ण सिंह यादव तहसीलदार, रामदयाल विकास आधिकारी, सहायक अभियंता रमेश चंद मीना, एइएन राजीव कुमार सार्वजनिक निर्माण विभाग, श्याम सिंह ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, एवं समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button