अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
विधायक महंत श्री बालकनाथ योगी जी ने की जनसुनवाई जलालपुर में धार्मिक कार्यक्रम में हुए सम्मिलित।

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
तिजारा विधायक महंत बालक नाथ योगी ने कहा ” सनातन धर्म और मां भारती का प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्ष के कार्यकाल में हुआ विश्व वंदन, विश्व गुरु की संकल्पना पुनः होगी साकार।
तिजारा स्थित चंद्रलोक सिटी कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान उन्होंने आमजन की समस्यायों को प्राथमिकता से सुनते हुए उनके समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि एक संत और भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में वह जनता जर्नादन की सेवा हेतु वह निरन्तर संकल्पित भाव से कार्य कर रहे हैं।इससे पहले
बाबा भर्तृहरि धुनी सीता वाली प्याऊ आश्रम ग्राम जलालपुर में बाबा बलबीर नाथ जी महाराज द्वारा आयोजित बत्तीस मान घुनी भंडारा एवं उनके चादराभिषेक कार्यक्रम में साधु संत गण के साथ सम्मिलित हुए। इस अवसर पर जयप्रकाश प्रधान,राजू यादव,देशपाल यादव,रतिराम सरपंच, बिक्रम सिंह गुर्जर,दीपक सरपंच ,अजयपाल यादव, मंत्री साहिल राठौड़ सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


