अलवरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

अग्निवीर की शहादत: तिजारा में भावपूर्ण विदाई

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

तिजारा के वीर सपूत संजीव सैनी की शहादत ने पूरे क्षेत्र को शोक में डूबो दिया है। जम्मू-कश्मीर में तैनात संजीव सैनी, जो अग्निवीर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे, दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे, इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।
आज संजीव सैनी के पार्थिव शरीर को तिजारा लाया गया, जहां हजारों की संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए, साथ ही “जब तक सूरज चांद रहेगा, संजीव तेरा नाम रहेगा” के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। सेना की टीम ने उन्हें सैनिक सम्मान के साथ उनके घर तक पहुंचाया, जहां भावपूर्ण विदाई के बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया।
इस मौके पर विधायक बाबा बालक नाथ, उपखंड अधिकारी संजीव वर्मा, तहसीलदार कृष्ण यादव, पंचायत समिति प्रधान जय प्रकाश यादव, भाजपा नेता पुरुषोत्तम सैनी, पूर्व चेयरमैन रामेश्वर सैनी और कई अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सेना ने उनके पिता को तिरंगा भेंट किया और उनके भतीजे ने उन्हें अग्नि प्रज्वलित कराई।
संजीव सैनी की शहादत से तिजारा वासी मायूस और स्तब्ध हैं। उनके परिवारजन की रो-रो कर बुरा हाल है। सेना के प्रति लोगों का उत्साह और सम्मान देखने को मिला, जो इस अवसर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।
संजीव सैनी की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनकी वीरता और देशभक्ति को हमेशा याद रखा जाएगा। तिजारा के लोगों की श्रद्धांजलि और सम्मान उनके परिवार के लिए एक सांत्वना का स्रोत है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button